सैलरी विसंगती मामले में बिजली कर्मचारी दिवाली पर दे सकते हैं झटका - Khabar NonStop
वेतन विसंगति और एसीपी की मांग को लेकर राज्य के बिजली इंजीनियर व कर्मचारियों का साफ कहना है कि सोमवार 16 अक्तूबर को शाम छह बजे के बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए जाएंगे। ऐसे में दिवाली पर कैसे बिजली सप्लाई सामान्य होगी, प्रबंधन भी इसका गोलमोल जवाब दे रहा है।
उत्तराखंडः पुराने वेतनमान ले रहे कर्मियों को दिवाली का तोहफा
ऊर्जा के तीनों निगमों में वेतन विसंगति, एसीपी की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों व सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। कर्मचारी संगठनों को शांत करने को शासन ने अपर सचिव ऊर्जा रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक समिति का तो गठन कर दिया है, लेकिन समिति का रुख सामान्य नजर नहीं आ रहा है। खासतौर पर समिति में शामिल अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र सिंह चौहान एसीपी को लेकर नियम कानूनों का हवाला दे रहे हैं। बिजली कर्मचारी एसीपी का लाभ पूर्व की भांति 9, 14 व 19 वर्ष दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वित्त का तर्क है कि ऊर्जा के निगमों को ये लाभ दिया गया, तो प्रदेश भर से मांग उठेगी।
उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में 35 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
समिति इस मामले में सोमवार तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस बीच कर्मचारी नेताओं ने साफ कर दिया है कि सोमवार से प्रस्तावित आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी शाम छह बजे तक काम करेंगे। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ होंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दिवाली में कैसे बिजली सप्लाई सामान्य रहेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ymgolo
Comments
Post a Comment