बिग बॉसः अर्शी के मैनेजर ने प्रियांक पर दर्ज कराया एफआईआर - Khabar NonStop
बिग बॉस सीजन 11 में विवादों का सिलसिला जारी है। इस बार प्रियांक शर्मा और अर्शी खान आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल प्रियांक ने अर्शी के निजी जीवन को लेकर कमेंट किए जिसके बाद अर्शी काफी दुखी हो गई। इस झगड़े के बीच में प्रियांक ने अर्शी के गोवा और पुणे के सेक्स स्कैंडल के बारे में भी सबके सामने आरोप लगाए।
Bigg Boss: घर में प्रियांक की वापसी, कुछ खुश तो कुछ नखुश
इसके जवाब में अर्शी खान के मैनेजर फ्लिन रेमेडीयोज ने प्रियांक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इतन ही नहीं उन्होंने बिग बॉस के निर्माता और चैनल पर भी निशाना साध है। उन्होंने लिखा कि चैनल इस तरह के कंटेंट की मांग करता है और इस तरह एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बिग बॉस: शुरु हुई ढ़िंचैक पूजा और आकाश की लव स्टोरी
गौरतलब है कि साल 2016 में पुणे मिरर की एक खबर के मुताबिक पुणे पुलिस को अर्शी के सेक्स रैकेट का हिस्सा होने की भनक लगी थी। इस मामले में विपुल दहल नाम के एक शख्स को एंजेट बताया गया था और गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद विपुल और अर्शी का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था जिसमें यह बात सामने आ रही थी कि वह क्लाइंट की तलाश में थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2icC6Rd
Comments
Post a Comment