संगीत सोम के बयान से योगी सरकार का किनारा, ओवैसी का पलटवार - Khabar NonStop
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताया था जिसके बाद भाजपा ने इस बयान को संगीत सोम के व्यक्तिगत विचार बताया था। लेकिन अब भाजपा के ही विधायक ऐसे बयान देंगे तो विपक्ष दलों को भी मौका मिल ही जाता है भाजपा को घेरने का।
दरअसल, भाजपा नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधायक संगीत सोम ने ताजमहल के संबंध टिप्पणी की थी और ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताया था और मुगल बादशाह बाबर, अकबर और औरंगजेब को विश्वासघाती भी कहा था। बाद में इस बयान से संगीत सोम ने किनारा भी कर लिया है।
भाजपा सरकार का केरल के लिए बड़ा ऐलान
क्या कहा भाजपा ने ?
उधर, एक अख़बार में यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने एक रिपोर्ट लिखी है और सफाई देते हुए कहा है कि, ‘मुख्यमंत्री इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि ताजमहल हमारी विरासत का हिस्सा है। हमारी सरकार ने ताज के आसपास पार्क और अन्य सुविधाओं के लिए 155 करोड़ रुपए अनुमोदित किए हैं।’ इसके अलावा उन्होंने संगीत सोम के बयान पर कहा कि, हर किसी को अपने विचार रखने की छूट है, लेकिन सरकार की नजर में ताजमहल हमारी प्राथमिकता में है।’ वहीं, संगीत सोम के बयान से योगी सरकार ने किनारा कर लिया है।
ओवैसी ने किया पलटवार
उधर, सोमवार को गीत सोम की ताजमहल पर की गयी टिप्पणी के जवाब में एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के लोकसभा सांसद में पलटवार करते हुए सवाल किया कि सरकार पर्यटकों को इस स्मारक में नहीं जाने के लिए कह सकती है? इसके अलावा ऊन्होने ट्वीट में भी सवाल किया कि, लाल किला भी विश्वासघाती ने बनवाया था। क्या मोदी वहां से तिरंगा फहराना बंद कर देंगे? अपने ट्वीट में उन्होंने नई दिल्ली में स्थित हैदराबाद हाउस पर भी टिप्पणी की है।
RIP भाजपा का विकासः लालू प्रसाद यादव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ifNdMM
Comments
Post a Comment