राहुल पर व्य़ंग कसने वालों के लिए संदेश - Khabar NonStop
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर बहुत सक्रिय रहते हैं। तो वहीं गुजरात चुनाव में भी वो अक्सर उपहास वाले ट्वीट करते रहते हैं। इस बीच ट्विटर पर लोकप्रियता के लिए राहुल पर बॉट्स के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भाजपा ने उनको निशाना बनाया था। तो रविवार को राहुल गांधी ने ऐसे ही आरोपों का नए अंदाज में जवाब दिया है।
SC में अनुच्छेद 35ए पर आज होगी अहम सुनवाई, अलगाववादियों ने दी खुली बगावत की धमकी
राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें राहुल अपने पालतू डॉगी के साथ हैं। खुद ही शूट किए इस वीडियो में डॉगी राहुल के आदेश पर उनकी बातें मानता दिख रहा है। इसमें राहुल गांधी की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसमें वह पहले उससे नमस्ते करवाते हैं फिर एक ट्रिक से उसे बिस्कुट जैसा कुछ खिलाते हैं।
जानें ट्वीट का कैप्शन
वीडियो के साथ राहुल ने लिखा कि लोग पूछते रहते हैं कि इस शख्स के लिए कौन ट्वीट करता है, ‘ये मैं हूं, पीडी जो इनसे काफी कूल भी हूं, देखिए मैंने एक ट्वीट.. नहीं ट्रीट के जरिये क्या किया है।’ दरअसल, राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिये विरोधियों के आरोपों का जवाब देने की कोशिश की है। इसमें राहुल उन आरोपों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं जिनमें कहा जाता है कि अपना ट्विटर अकाउंट खुद हैंडल नहीं करते।
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो में होगा यह बड़ा बदलाव
Ppl been asking who tweets for this guy..I'm coming clean..it's me..Pidi..I'm way ???? than him. Look what I can do with a tweet..oops..treat! http://pic.twitter.com/fkQwye94a5
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 29, 2017
की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने फिल्म के पोस्टर जैसा एक चित्र शेयर किया जिसमें पीडी साइकिल चला रहा है और राहुल उस पर पीछे बैठे हैं। मालवीय ने इसके साथ लिखा, ‘पीडी लाओ, कांग्रेस बचाओ’।
हिमाचलः कांग्रेस के 7 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित
पीडीमैन
जब लोग राहुल पर व्यंग्य कर रहे थे तो नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला उनके बचाव में सामने आए। उन्होंने लिखा, ‘कोई भी किसी का मजाक उड़ा सकता है। ऐसे में यह बेहद ताजगी भरा है कि ऐसे राष्ट्रीय नेता भी हैं जो खुद का मजाक बनाने से नहीं डरते।’ बहुत से लोगों का कहना है की ये कार्य गांधी वंशज से अलग है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hmhLt1
Comments
Post a Comment