लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एसपी ट्रैफिक का घेराव किया - Khabar NonStop
मेरठ। मेरठ में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है, ट्रैफिक पुलिस शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आए दिन नए-नए प्लान तैयार करता है लेकिन वे सब धरे के धरे रह जाता है। त्यौहारी सीजन में भी शहर के लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 21 हजार बरामद
भाईदूज पर विशेष अभियान
भाईदूज के मौके पर भले ही विशेष अभियान चलाया गया हो लेकिन हकीकत सभी के सामने हैं कि शहर से जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का घेराव किया।
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का साफ कहना है कि ट्रैफिक पुलिस अपने काम को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसके चलते शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि नगर निगम, एमडीए और ट्रैफिक विभाग में कोई तालमेल नहीं है। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल करने की सलाह देते हुए कहा कि पीक ऑवर्स में ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर रस्सी बांधकर ट्रैफिक को कंट्रोल करें। इसके साथ ही डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चौराहों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
मऊ। प्रधानाध्याक ने अध्यापक को कमरे में बंद करके पीटा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHU59T
Comments
Post a Comment