दिल्ली: नाइजीरियाई नागरिकों का खूनी तांडव, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़ - Khabar NonStop
दिल्ली के एक एक नर्सिंग होम में नाइजीरियाई लोगों द्वारा उत्पात का मामला सामने आया है। दो गुटों ने आपसी रंजिश के चलते नर्सिंग होम खुनी खेल खेला है जिससे अस्पताल के स्टाफ ने टॉयलेट में छुपकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हमलावर अस्पताल से भाग निकले।
गुजरात में दो गुटों के बीच हुई हिंसा में, 2 की मौत 10 घायल
दरअसल, मामला दिल्ली के साकेत में स्थित एक नर्सिंग होम का है जहाँ नाइजीरियाई लोगों ने जमकर उत्पात मचाया जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह जख्मी हालत में तीन नाइजीरियाई युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे उनके साथ तीन-चार गाड़ियों में सवार 10-12 नाइजीरियाई नागरिक भी अस्पातल के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक ऑटो में एक नाइजीरियाई आया जिसे देखते ही नाइजीरियाई अंदर घुस आए और अस्पताल के रिसेप्शन के नजदीक ही उसपर हमला कर दिया। इस घटना के साक्षी रहे लोगों की मानें तो करीब एक दर्जन नाइजीरियाई हाथों में तलवार, चापड़ और अन्य घातक हथियार लेकर अस्पताल में घुस आए और विरोधी गुट के नाइजीरियाई लोगों पर हमला कर दिया। जब गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे पीट दिया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी की। अस्पताल के अंदर दो गुटों के बीच इस कदर खूनी उपद्रव होता देख अस्पताल के स्टाफ ने टॉयलेट में छिपकर जान बचाई इस बाबत पुलिस को सूचित भी कर दिया गया। वहीं, सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस के पहुँचते ही हमलावर फरार हो गए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मेरठ कॉलेज में दो गुटों में जमकर हुआ संघर्ष
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yYbZ8c
Comments
Post a Comment