बालों के पतलेपन से हैं परेशान तो, यहाँ ढूंढे समाधान - Khabar NonStop
गीले बालों में न करें कंघी
गीले बाल मे कंघी करने से बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए हमेशा बालों को सूखाकर कंघी करना चाहिए। साथ ही बालों को पोछने के लिए मुलायम तौलिये का इस्तेमाल करें।
बालों पर न दे हीट
कई बार ड्रायर या स्टेटनर या कर्लर का प्रयोग करने से भी बाल पतले होते हैं। जैसे ही आप इसका बालों पर इस्तेमाल करना बंद कर देंगी आपको इसका तुरंत परीणाम दिखाई देगा।
तनाव न लें
तनाव लेने से भी बाल बहुत अधिक टूटते हैं और पतले हो जाते हैं। अतः छोटी छोटी चीजों के बारे में ज्यादा न सोचें। टेंशन कम होते ही आपके बाल हैल्दी हो जाएंगे।
बालों रगड़कर न धोएं
शैंपू करते समय बालों को रगड़ना नही चाहिए। क्योकि ऐसा करने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और पतले होने लगते हैं। अत शैम्पू के समय हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।
क्रैश डाइट न करें
बालों की मजबूती के लिए हेल्दी डायद बेहद जरूरी है। अतः क्रैश डाइट न करके कोशिश करे कि आपके आहार में आयरन एवं प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हो। अतः मोटे बालों के लिए जरूर है की आप क्रैश डाइटिंग से बचें
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMgJgo
Comments
Post a Comment