ऐसे तो कभी खत्म नहीं होगी बाल मजदूरी - Khabar NonStop
बरेली-एक तरफ देश में बाल मजदूरी को रोकने के लिए समय समय पर कार्यक्रम चलाये जाते हैं और कभी ऐसे लोगो पर कार्यवाही भी होती है जो बाल श्रम को बढ़ावा देते हैं। लेकिन आप यह देख कर चकित रह जाएंगे की बरेली में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में जो नगर निगम ने आयोजित किया था उसमें एक छोटा बच्चा खुलेआम मजदूरी कर रहा था।
पुलिस अफसरों के हुक्म से मजबूर होकर मज़दूरी करते चौकीदार
हैरानी तो तब हुई जब मेहमानों को पानी की बोतलें जिले के अधिकारी भी ले रहे थे लेकिन किसी की भी नजर बाल श्रम पर नहीं गयी। इसके बाद जब मीडिया ने इस तरफ देखा तो उस बच्चे को इधर उधर कर दिया गया। अब सवाल ये है कि, अधिकारीयों को बच्चे की मजदूरी नहीं दिखाई दी या उन्होंने नजरंदाज करना ही उचित समझा ? इससे ये तो साफ़ हो गया कि, इस देश से बाल मजदूरी ऐसे तो खत्म नहीं होने वाली है। वहीं इस मामले में जब कार्यक्रम के बाद मंत्री से पूंछा गया तो वह भी कोई सही जवाब नहीं दे सके और अधिकारीयों से इस बात को देखने की बात कही।
पिता ने मजदूरी कर लड़ा केस, बेटों के हत्यारों को दिलाई उम्रकैद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwpnAE
Comments
Post a Comment