किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा - Khabar NonStop
मेरठ-किनौनी शुगर मिल के कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए और किसानों को किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना बेचने की अनुमति देने की मांग करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भवन पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला का घेराव किया।
नयाबांस से गन्ना क्रय केन्द्र हटने पर भाकियू ने की पंचायत
रालोद नेता डॉक्टर, राजकुमार सांगवान ने कहा कि घटतौली की समस्या लगातार बनी हुई है, साथ ही गन्ने का सही भुगतान नहीं मिलने से भी गन्ना किसानों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। किसानों की मांग पर जिला गन्ना अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वो चार दिनों में उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से गन्ना समर्थन मूल्य जल्द जल्द से घोषित करने की मांग की।
पीलीभीत: गन्ना की मिठास में अवैध उगाही की खटास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z1xsAd
Comments
Post a Comment