नरेंद्र मोदी को ‘बहनों, भाइयों’ कहने से फुर्सत नहीं है: लालू यादव - Khabar NonStop
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वो किसी से डरते नहीं है और न डरेंगे।
चाय नहीं चरस बिकती थी नरेंद्र मोदी के बचपन वाली दुकान मेंः लालू प्रसाद
पीएम मोदी पर कसा तंज
दरअसल, लालू यादव शनिवार को ‘बिहार केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्क्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘नोटबंदी से गरीबों और किसानों की जमा पूंजी खत्म हो गई। गरीब और किसान नकद में अपना काम करते थे, नोटबंदी के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी परेशान हैं और नरेंद्र मोदी को ‘बहनों, भाइयों’ कहने से फुर्सत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि, जीएसटी से देश की अर्थवयवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। तीन सालों में देश की दुर्गति हुई है। लालू ने कांग्रेस पार्टी को विकास के प्रति सजग रहने वाली पार्टी बताया और कहा कि, आज जितना भी कुछ देश में विकास दिख रहा है, वह कांग्रेस की देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े तीन साल में किया ही क्या है ?
कांग्रेस को दी सलाह
लालू यादव यही नहीं रुके इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि, ‘नरेंद्र मोदी केदारनाथ में ‘जय केदार, जय केदार’ ऐसे बोल रहे थे, जैसे केदार बाबा उनके छोटे भाई हैं। उन्हें तो ‘जय भोले बाबा’ बोलना चाहिए था।’ इस दैउरण लालू ने कांग्रेस को भी सलाह दे ही डाली कि कांग्रेस को आंतरिक लड़ाई दूर करनी चाहिए।
मंदी, नोटबंदी, आस, विकास पर लालू का ट्वीट खास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ztkQOm
Comments
Post a Comment