निकाय चुनाव जीतने का दावा: सिद्धार्थ नाथ सिंह - Khabar NonStop
मेरठ। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को निकाय चुनाव में भी दोहराना चाहती है। मेरठ के प्रभारी मंत्री और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ कहा कि भाजपा का ये विजय रथ थमेगा नहीं और माइक्रो मैनेजमेंट चुनाव है।
निकाय चुनाव की घोषणा विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
कंकरखेड़ा में बैठक
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कंकरखेड़ा में बैठक की और उसके बाद मण्डल अध्यक्षों व अन्य नेताओं के साथ मंगल पांडेय नगर के होटल फोर सीजन में बैठक ली और तमाम बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के रिजल्ट भाजपा के पक्ष में होंगे।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खास फोकस है और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग भी रहें हैं। ताज विवाद पर उन्होंने कहा कि बयान देते वक्त नेताओं को संयम बरतना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश पहले हार से उभरे और उसके बाद कोई बयान दें।
चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम
मेरठ में डेंगू
मेरठ में डेंगू के बढ़ते मरीजों के आंकड़े और सरकारी विभागों और प्राइवेट हॉस्पिटल में मिल रहे डेंगू के मामलों को लेकर वो काफी गंभीर दिखे। उन्होंने कहा कि जहां भी डेंगू के केस मिल रहें हैं और उन्हें नोटिस दिया जा रहा है और जुर्माना भी लगाया जा रहा है। मेरठ की लाल पैथोलॉजी लैब और कैलाशी हास्पिटल की पैथोलॉजी लैब द्वारा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा छिपाने और कई दिनों बाद रिपोर्ट दिए जाने के मसले पर उन्होंने साफ कहा कि इसमें नोटिस जारी कर दिए गए है, जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zV40sT
Comments
Post a Comment