जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, दिया नोटिस - Khabar NonStop
बुलंदशहर- सद्यन मिशन इन्द्रधनुष अभियान की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने लापरवाही पाये जाने पर कसेर कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की 2 ए.एन.एम. का वेतन रोकते हुये सेवा समाप्ति का नोटिस देने के निर्देश दिये। वैर की 2, मालागढ की एक, पहासू की एक ए.एन.एम. का वेतन रोकते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी की तानाशाही, भड़के ग्रामीण
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराये अन्यथा कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि वह राशन डीलर एवं ग्राम प्रधानों की टीकाकरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराते हुये प्रतिरोधी परिवारो सहित एक-एक बच्चो का टीकाकरण सुनिश्चित करायें। क्योंकि राज्य सरकार एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार माह दिसम्बर तक प्रत्येक माह की 7 तारीख से मिशन इन्द्रधनुष अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी बच्चों का टीकाकरण जरूरी है। इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रति दिन समीक्षा कर शिथिल चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर तत्काल कार्यवाही करें तभी कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्त हो सकेंगे।
बैठक में निर्देश दिये गये कि टीका न लगवाने वाले अथवा प्रतिरोधी परिवारों की सूची जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रदान की जाये तथा यूनीसेफ भी अपने माध्यम से टीकाकरण हेतु मोबिलाइजेशन करें ताकि एक-एक बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक मेे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.एन. तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं को पिलाई पोलियो ड्रॉप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yiUOA1
Comments
Post a Comment