पीलीभीतः पुलिस चौकी के नजदीक हुई लाखों की चोरी - Khabar NonStop
पीलीभीत। प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशायी नजर आ रही है। इसका सबूत आज एक बार फिर पीलीभीत में देखने को मिला, जहां चोरों ने सर्राफा की दुकान का शटर काटकर 17 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला
मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा चौकी के पास का है। जहां बरेली निवासी ब्रह्मा वर्मा की विष्णु एंड शिव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। खबर के अनुसार, कल देर रात चोरों ने इस दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे 44 हजार रुपए और 36 तोला सोना और 11 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत 17 लाख रुपए बतायी गई है। हैरानी की बात है कि जिस जगह घटना हुई, वह जगह पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस को खबर तक नहीं हुई ?
निर्दयी पिता ने चलती ट्रेन से 3 बेटियों को फेंका नीचे
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले भी पीलीभीत में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस हर बार नाकाम ही रही है। वहीं चोरी की इन घटनाओं के बाद डायल 100 की गश्त भी सवालों के घेरे में है।
क्यों मिल रही है ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xkSGVd
Comments
Post a Comment