आरपीएफ जवानों ने पकड़ा नकली सिपाही - Khabar NonStop
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरपीएफ ने एक नकली जवान पकड़ा। आरपीएफ के जवानों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक नकली सिपाही को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाके का रहने वाला है और उसका नाम जयदेश शील है। उसने सीएएफ आर्म्ड फोर्स की ड्रेस पहने हुई थी।
यहाँ पर बोलने में भी लागू है आरक्षण
पूछताछ में नकली सिपाही ने कबूली बात
रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों को इस नकली जवान की गतिविधि पर शक हुआ तो उससे कड़ी पूछताछ हुई। पूछताछ में नकली सिपाही जयदेश शील ने कबूला कि वह नकली सिपाही बना है। उसके पास से पुलिस ने नकली आईकार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किये। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने आखिर किस साजिश को अंजाम देने के लिए नकली सिपाही बना था।
रायपुर का ये चायवाला इस वजह से है सुर्ख़ियों में ..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gCk6iZ
Comments
Post a Comment