चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम - Khabar NonStop
सुलतानपुर। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के कामतागंज बाजार में हाइवे किनारे स्थित दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। उधर, कुड़वार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर भड़रा में एक घर में नकब लगाकर नगदी समेत लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान चोर बटोर ले गए। पुलिस गश्त करती रही और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।
दफ्तर में घुसकर महिला कर्मचारी से बदसलूकी, हडकंप
कुड़वार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर भड़रा निवासी अमित कुमार सिंह के मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर गुरुवार की रात चोर भीतर घुस गए। कमरों में रखे छह बक्से चोर उठा ले गए। घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे चालीस हजार रुपये, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व कपड़े आदि उठा ले गए। घर के सदस्यों को वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन
जानकारी के अनुसार सुलतानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित कामतागंज बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने पांच दुकानों में सेंधमारी की। पन्नाटिकरी के रामनेवाज दूबे के मार्केट में बभनगंवा के बालमुकुंद तिवारी की जनरल स्टोर की दूकान है। पीछे की दीवार मे सेंध लगा चोर 6 हजार का सामान व 13 हजार नकदी ले गए। गौतमपुर भदैंया के विनय सिह के जन सुविधा केंद्र में पीछे की दीवार में सेंध लगा 42 हजार नकदी व सामान, कस्बे के छंगू हलवाई की दूकान में पीछे की दीवार मे सेंध लगाकर मिठाई व तीन हजार की नकदी तथा रामतीरथ की दुकान के पीछे सेंध लगा व दरवाजा तोड़कर मिठाई व सामान तथा नगदी सहित कुल दो लाख रूपये का माल पार कर दिया। उधर, बेलाशंकरपुर गांव निवासी राममूरत व पूरे बाघराय गांव में चोर एक दर्जन बकरियां खोल वाहन पर लादकर फरार हो गए। इस बाबत देहात कोतवाल भूपेन्द्र सिंह ने बताया मामले कि सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर लिखापढ़ी कर जांच व कार्रवाई की जा रही है।
आठ हजार परिवारों को नहीं मिलेगा राशन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iGFPds
Comments
Post a Comment