अतिक्रमण पर प्रशासन का डण्डा - Khabar NonStop
बुलंदशहर। नगरपालिका परिषद के द्वारा नगर के नेशनल हाइवे सहित मुख्य बाजारों में उपजिलाधिकारी उमा शंकर की अगुवाई में अतिक्रमण अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल बुधवार की सुबह से शुरू की गई।
UPPCL के चेयरमैन PVVNL अधिकारियों की ली बैठक
दुकानदारों की लापरवाही
नगर में लापरवाह दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे नाजायज रूप से तख्त,मेज,एवम अन्य प्रकार से अतिक्रमण कर मार्ग को अवरूद्ध कर रखा था। जिसे नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने हटाकर मार्ग को सुचारू किया। ज्यादातर दुकानदारों ने पालिका के कर्मचारियों के आने से पहले ही अपने अपने नाजायज सामान हटा लिये। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार,एस आई मित्रपाल सिंह,जेई नैपाल सिंह,हिमांशु,सफाई निरीक्षक मुनेश कुमार मौर्य, के अलावा पुलिस स्टाफ व नगरपालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
कृष्णा वॉच कंपनी के गोदाम में आग लगने से लगा भीषण जाम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i4iiz6
Comments
Post a Comment