sss

; //]]>

क्या आपने खाया है कुंदरू का अचार? - Khabar NonStop

TONDLI PICKLE

कुंदरू की सब्जी और चटनी तो सब ही बनाते हैं, पर इससे बना अचार शायद ही किसी ने खाया हो। जितनी स्वादिष्ट कुंदरू की सब्जी और चटनी होती है उतना ही बेहतरीन कुंदरू का अचार होता है। आइए हम और आप मिलकर बनाते हैं निराले स्वाद से भरा कुंदरू का अचार।

अब तक ऐसा हेल्दी स्नैक्स नहीं खाया होगा आपने

आवश्यक सामग्री

कुंदरू- 250, नमक – 1.25 छोटी चम्मच (1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा), सिरका – 2 टेबल स्पून, सरसों का तेल – ¼ कप , हींग – 2 से 3 पिंच, लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच, पीली सरसों – 2 छोटी चम्मच, सौंफ – 2 छोटी चम्मच, मेथी दाना – 2 छोटी चम्मच

नाश्ते में खाएं हेल्दी अजवाइन के पराठे

बनाने की विधि

कुंदरू का डंठल काटकर हटा दीजिए और लंबाई में चार भाग करते हुए काट लीजिए। किसी प्याले में नमक डालकर मिक्स करके रख दीजिए। और प्याले को बंद करके धूप में 3 से 4 घंटे के लिए रख दीजिए ताकि इनमें से जूस निकल आए। 4 घंटे बाद, कुंदरू को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और फिर, कुंदरू का छलनी में डालकर जूस छान लीजिए। इसके बाद मसाले तैयार कर लीजिए। गरम पैन में मेथी दाने, सौंफ और राई डालकर 1 से 2 मिनिट तक लगातार चलाते हुए बिल्कुल हल्का भून लीजिए। ताकि नमी खत्म हो जाए। अब मसाले को एक प्याले में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।

पार्टी में बनाएं क्रिस्पी पनीर रोल

अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए। अब पैन में तेल डाल दीजिए। तेल को अच्छे से गरम कर लीजिए। फिर, गैस बंद कर दीजिए और कुंदरू के टुकड़े गरमागरम तेल में डाल दीजिए। इसके बाद कुटे हुए मसाले, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल दीजिए। सभी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए।

बच्चों के लिए घर पर ही पाइनएप्‍पल जैम

सारे मसाले कुंदरू के टुकड़ों में अच्छे से मिलाने के बाद, पैन उतारकर रख लीजिए और सिरका को सबसे अंत में डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब आपका कुंदरू का अचार बनकर तैयार है। लेकिन इस अचार का असली स्वाद 2 दिनों के बाद मिलेगा, जब सारे मसाले कुंदरू के टुकड़ों में अच्छे से मिक्स हो जाएंगे। अगर आप ये अचार फ्रिज में रख देते हैं तो 2 -3 महिने तक खा सकते हैं और बगैर फ्रिज के 15-20 दिन तक खा सकते हैं।

मेक टेस्टी चॉकलेट केक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xUX8JT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop