sss

; //]]>

ऐसे करें दीपावली में नकली मिठाई की पहचान - Khabar NonStop

adulterated sweets

दिवाली के त्यौहार पर मिठाई की सबसे अधिक डिमांड होती है। इस बात का अंदाजा मिठाई के बाज़ार में हो रही ग्रोथ से लगा सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इसका बाज़ार 6500 करोड़ रुपए से अधिक का और इस इंडस्‍ट्री की ग्रोथ लगभग 16 फीसदी है। मार्केट में मिठाई खरीदते समय मिठाइयों की गुणवत्‍ता सबसे बड़ी चिंता का विषय होती है। आईये हम आपको बताते हैं कि बाज़ार में असली मिठाइयों की पहचान कैसे करें…

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने मनायी दिवाली

स्‍टार्च और यूरिया

सिंथेटिक दूध, मावे और खोए से बनी मिठाइयों में मुख्य रूप से दो चीजें मिलाई जाती हैं। खोए में जहां स्टॉर्च मिलाया जाता है, वही दूध का प्रोटीन कंटेंट बढ़ाने के लिए यूरिया मिलाया जाता है। ये दोनों ही चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं।

दीवाली के दिये की तरह रौशनी करो!

ऐसे करें पहचान

  • स्टॉर्च और यूरिया की जांच के लिए थोड़ा आयोडीन सॉल्यूशन और पराडीमेथील एमिनो बेनज़लडीहाइड चाहिए।
  • दूध के पनीर या खोए की मिठाई में स्टॉर्च है या नहीं, यह जानने के लिए एक कांच के कटोरे में थोड़े से पनीर या मिठाई को गुनगुने पानी में पूरी तरह घुलने दें।
  • जब पनीर और खोए की मिठाई पानी में पूरी तरह घुल जाए तो उसमें चार से पांच बूंद आयोडीन मिला दें।
  • यही प्रक्रिया दूध के साथ भी करें।
  • आयोडीन मिलाने के बाद अगर दूध, पनीर या खोए की मिठाई के सॉल्यूशन का रंग नीला हो जाए तो समझिए यह मिलावटी है और अगर इस मिश्रण का रंग नहीं बदलता है तो इसका मतलब है कि यह शुद्ध है।

अयोध्या में ख़ास होगी इस बार की दिवाली, हेलीकॉप्टर से आएंगे राम-सीता और लक्ष्मण
त्योंहारों में बिक रही मिलावटी मिठाई की पहचान आप अपने स्तर पर भी कर सकते हैं। मिठाई खरीदने जाएं तो इन तरीकों से पता लगाया जा सकता है कि मिठाई नकली है या नहीं..

  • अगर मिठाई हाथ में लेने से उसका रंग हाथ पर लग रहा है तो मिठाई में मिलावट हो सकती है।
  • शुद्ध मावा हमेशा मुलायम होता है। मावे को उंगलियों के बीच मसलें, अगर यह दानेदार लगता है तो मावा मिलावटी है।
  • मिलावटी खोये की पहचान करने के लिए, फिल्टर पर आयोडीन की दो से तीन बूंदें डालिए। अगर यह काला पड़ जाता है तो इसका मतलब ये मिलावटी है।
  • मिठाइयों को तेज रंग देने के लिए आर्टिफिशियल रंगों का बड़े पैमाने पर किया जाता है। मिठाईयों के तेज रंग से भी मिठाई के नकली होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पटाखा फ्री दिवाली मनाने के ट्वीट को लेकर ट्रोल हुईं श्रद्धा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yx4lln

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop