जन्मदिन स्पेशल: हर तरफ थी इनके बोल्डनेस की चर्चा - Khabar NonStop
आज बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्मदिन है, मल्लिका बॉलीवुड की जानी-मानी बोल्ड एक्ट्रेस में से एक है। हमेशा अपने हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा था, जिसे बदलकर उन्होंने मल्लिका शेरावत रख लिया।
हरियाणा में हुआ जन्म
मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर, 1976 को हुआ था। उन्होंने हरियाणा के हिसार जिले में एक जाट परिवार में जन्म लिया था।
जन्मदिन स्पेशल:नेताओं पर कटाक्ष करने का मौका नहीं गंवाते थेे
3 साल से इनको डेट कर रही हैं मल्लिका
मल्लिका शेरावत पिछले तीन सालों से पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन सिरेल ऑग्जनफैन्स को डेट कर रही हैं। सिरेल ऑग्जनफैन्स और मल्लिका की मुलाकात उनके एक कॉमन दोस्त ने ही करवाई थी। पिछले साल खबर मिली थी कि मल्लिका अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेबी प्लान कर रही हैं और वो उनके बच्चे की मां बनना चाहती हैं।
जब सिरेल ने दिया गिफ्ट
इस बार वैलेंटाइन डे पर सिरेल ने मल्लिका को एक लक्जरी कार सहित कई गिफ्ट दिए जिससे मल्लिका की खुशी का ठिकाना नहीं था। मल्लिका ने अपने इस रिश्ते को पिछले साल मार्च में टि्वटर पर एक पोस्ट के जरिए स्वीकार किया था।
जन्मदिन स्पेशल: प्रभास ने रुकवा दी थी अनुष्का की शादी
चोरी-छिपे की शादी
ऐसी भी खबर थी की मल्लिका ने पेरिस में ऑक्जेनफेन्स से गुपचुप शादी कर ली है, और इस शादी को सीक्रेट रखा गया था। लेकिन इसके बाद में मल्लिका ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। मल्लिका ने फिल्मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी और 2001 दोनों का तलाक भी हो गया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLbWyl
Comments
Post a Comment