नाश्ते में खाएं हेल्दी अजवाइन के पराठे - Khabar NonStop
जब बात हो अजवाइन के पराठे की तो यह टेस्टी होने के साथी हेल्दी भी होता है। अब सर्दियां आने वाली हैं, तो ये सर्दियों में जरुर खाएं। सुबह नाश्ते में चाय के साथ आप असको ले सकते हैं।
सामग्री
गेहूं का आटा – 1½ कप + कोटिंग के लिए, नमक स्वादानुसार, अजवाइन – 4 टी स्पून हरी, मिर्च पीसी हुई – 1 टी स्पून, दही – 2 टेबिल स्पून, तेल – 1टी स्पून पानी – ½ कप घी – ½ कप।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले एक बाउल में डेढ कप आटा लें। अब नमक, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं। फिर दही और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक अच्छा आटा लगा लें। तैयार आटे को बराबर हिस्सों में बांटकर बॉल्स बना लें। इन बॉल्स को सूखें आटे में डिप करें। फिर बेलन के सहारें, इनकी रोटियां बना लें। अब इन पर थोड़ा घी और आटा बुरके। फिर लेयर बनाने के लिए, इन्हें आधा फोल्ड कर, फिर से दुबारा आधा फोल्ड कर लें। अब इन पर फिर से सूखा आटा लगाकर, बेलन की मदद से रोटियां बना लें। अब एक पैन को गर्म करें और इस तैयार रोटी को रख दें। एक साइड से पकने पर इसी साइड बदल दें। अब पके हुए साइड पर घी लगाएं। इनकी साइड्स बदलकर, घी तब तक लगाएं, जब तक कि यह दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।अब गरमा-गरम परोसे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iaG4Nu
Comments
Post a Comment