गोरखपुर त्रासदी: अखिलेश के इस ट्वीट ने खोली पूर्व सरकार की पोल - Khabar NonStop
यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट ने उनकी पूर्व सरकार पर ही ऐसे सवाल खड़े कर दिए जिसका जवाब अखिलेश यादव के अस भी नहीं होगा। दरअसल, अखिलेश यादव ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक खबर की तस्वीर को ट्वीट किया है जिसके बाद उन्हीं की सरकार कटघरे में आ गयी। आप सोच रहे होंगे कैसे ?
अगली बार विदेश से सिर्फ कलाकार नहीं, जापानी इंसेफेलाइटिस से बचने का उपाय भी ले आइयेगा, जिससे लोगों के घरों के चिराग भी हमेशा रोशन रहें. http://pic.twitter.com/6MpIm48T1K
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2017
हुआ यूं कि जिस तस्वीर को अखिलेश यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की एक तस्वीर को जो कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज की है उसे ही ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगली बार विदेश से सिर्फ कलाकार नहीं, जापानी इंसेफेलाइटिस से बचने का उपाय भी ले आइयेगा, जिससे लोगों के घरों के चिराग भी हमेशा रोशन रहें।’ लेकिन इस तस्वीर में बच्चों के मरने के जो आंकड़े दिए गये हैं उसमें बताए गए आंकड़े साफ बताते हैं कि अखिलेश राज में गोरखपुर में बच्चों की मौत की संख्या प्रदेश में योगी सरकार आने से पहले कहीं ज्यादा थी। इस ट्वीट से खुद ही अखिलेश ने पूर्व सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है अब इस पर अखिलेश क्या जवाब देंगे जो आंकड़े उनकी पूर्व सरकार पर इस तस्वीर के जरिये बयां हो रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h0nXGU
Comments
Post a Comment