अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तरह होगी मैत्री एक्सप्रेस में जांच - Khabar NonStop
ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस में अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तरह से यात्रियों व सामान की जांच की जाएगी। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों ने कार्ययोजना बनाई है। इससे यात्रा का समय दो से तीन घंटे तक कम हो जाएगा और यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
‘सुरक्षा कारणों’ के चलते बदला गया जेट एयरवेज का मार्ग
सूत्रों का कहना है कि अब जांच कोलकाता व ढाका कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर की जाएगी। अभी तक सीमा पर जांच करने का प्रावधान है। भारत में गेडे जबकि बांग्लादेश में दर्शोना में ये जांच की जाती है। इससे यात्रा में तकरीबन नौ घंटे का समय लगता है जो अब घटकर छह से सात घंटे का रह जाएगा। जांच में लगने वाले समय से आजिज आए दोनों देशों के यात्री इस तरह की मांग कर रहे थे, जिसके बाद दोनों सरकारों में सहमति बनी है। यात्रियों को गेडे व दर्शोना पर सामान के साथ ट्रेन से उतरना होता है।
आधार को लेकर SC ने लगाई ममता को फटकार
अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था का शुभारंभ दोनों देशों के प्रधानमंत्री नवंबर में कर सकते हैं। बांग्लादेश रेलवे के सहायक महानिदेशक हबीबुर रहमान का कहना है कि योजना को अगले माह लांच किया जाएगा। भारत के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब इन दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा बल तकनीकी जांच करेंगे। इस दौरान रेल कोच बंद कर दिए जाएंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gWKFmC
Comments
Post a Comment