भारतीय वायु सेना की ताकत को बढ़ाएगा अमेरिकी ड्रोन - Khabar NonStop
भारतीय वायु सेना को जल्द ही अमेरिकी ड्रोन का सौगात मिल सकता है। एक बड़े अमेरिकी अधिकारी ने यह दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन भारत के हथियारों से लैस ड्रोन की मांग पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जिसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जी हां भारत के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है।
विदेश मंत्री बांग्लादेश दौरे पर, रोहिंग्या मुद्दे पर होगी बात
भारतीय वायु सेना का मानना है कि इस ड्रोन के मिलने के बाद रक्षा क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी। इसी साल के शुरूआत में भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी सरकार के सामने जनरल एटमिक्स प्रीडेटर सी एवेंजर्स एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव रखा था। भारतीय वायु सेना को करीब 80-100 इकाइयों की जरूरत है और यह सौदा करीब 8 अरब डॉलर का है। इस साल जून में व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सफल बैठक के बाद डील पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
‘चीन के राजदूत को पाकिस्तान में मिली धमकी’
हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्री रेक्स टिलरसन ने अपने एक बयान में कहा था कि ट्रंप प्रशासन भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूत के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चीन और पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि पेइचिंग की उकसावे वाली कार्रवाई उन अंतरर्राष्ट्रीय कानून और तरीकों के खिलाफ है जिसमें अमेरिका और भारत पक्षधर है। इसके अलावा यह भी कहा कि आशा है कि पाकिस्तान अपनी सीमा में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xWYpQu
Comments
Post a Comment