sss

; //]]>

शिवसेना नेता की कार ने छात्राओं को कुचला, दो की मौत - Khabar NonStop

Shiv Sena

बारामति। महाराष्ट्र के बारामति में शिवसेना नेता की तेज रफ़्तार कार से दो स्‍कूली लड़कि‍यों को कुचलने की घटना सामने आई है। ख़बर है कि बारामति में हुई इस घटना में कार शिवसेना नेता खुद चला रहे थे। वहीँ एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि ये नेता कार चला रहे थे या नहीं। घटना में दो छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरी घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गये है। घटना के तुरंत बाद आरोपी, बारामति के शिवसेना चीफ पप्पू माने समेत उनके कार में बैठे हुए सभी लोग मौके से फरार हो गये।

इस दिग्गज नेता के स्मारक निर्माण पर सरकार नहीं देगी धन

सुबह 7:40 की है घटना

सुबह करीब 7:40 मिनट पर घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्राओं के लिए शिवसेना नेता की तेज़ रफ़्तार कार काल बनकर आ गयी। छात्राएं जब लश्करवाडी और अंजन गांव के बीच थीं तबी वहां पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो छात्राओं (उम 12 और साल) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्रा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार को आग को हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर माने की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।

शरद पवार की बेटी को मंत्री बनाना चाहते थे मोदी: ‘सामना’

ट्विटर पर लोग कर रहे विरोध

लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं। ट्विटर पर भी लोगों ने विरोध और नाराज़गी जाहिर की है। एक ट्विटर यूजर जननेशा ट्वीट कर लिखते हैं, “अब इस घटना पर शिवसेना प्रमुख क्या कहेंगे?” शिपरा चौहान ने लिखा, “इसमें भी सरकार दोष है। बुलेट ट्रेन के लिए हम एक ईंट भी लगाने नहीं देंगे।” एलेक्टिव नाऊ लिखते हैं, “ये सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दो छात्राओं की मृत्यु का उल्लेख और बेहतर तरीके से किया जा सकता था।”

बुलेट ट्रेन की एक ईंट भी नहीं लगने देंगे: राज ठाकरे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kL9oLM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop