इस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली, भारत का है ये नंबर पर - Khabar NonStop
एक वैश्विक रैंकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है। यह पहली बार है कि किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है। ग्लोबल फाइनैंशल अडवाइजरी कंपनी ऑर्टन कैपिटल द्वारा ‘ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक 2017’ जारी की गई है।
चीन के राष्ट्रपति ‘शी जिनपिंग’ बने इतिहासपुरुष
भारत का है ये स्थान
भारतीय पासपोर्ट को इस लिस्ट में 75वीं रैंक मिली है। भारत ने पिछले साल की तुलना में इस साल तीन पायदान की छलांग लगाई है। इस लिस्ट में कुल 94 देश शामिल हैं। यह लिस्ट वैश्विक वित्तीय सलाहकार कंपनी आर्टोन कैपिटल ने जारी की है।
एक बार फिर रूस ने वीटो पॉवर का किया प्रयोग, अमेरिका नाराज़
ये देश हैं दूसरे व तीसरे नम्बर पर
इस इंडेक्स के मुताबिक सिंगापुर के पासपोर्ट को विश्व के 173 देशों में वीजा-फ्री एक्सेस मिला है। परागवे ने सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को नियमों छूट भी प्रदान की है, जिसके बाद सिंगापुर पासपोर्ट सूचकांक में नंबर 1 पर पहुँच गया है। इस लिस्ट में जर्मनी 158 स्कोर के साथ दूसरे और स्वीडन 157 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले इस लिस्ट में दुनिया के दस सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में अधिकांश यूरोपीय देश ही शामिल रहते थे, पहली बार किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को नंबर 1 का स्थान मिला है। इस लिस्ट में अमेरिका की रैंकिंग में भी कमी आई है।
सिंगापुर में निजी कारों की संख्या होगी सीमित
अफगानिस्तान और पकिस्तान का सबसे बुरा हाल
ग्लोबल फाइनैंशल अडवाइजरी कंपनी ऑर्टन कैपिटल द्वारा जारी ‘ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक 2017’ की लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर अफगानिस्तान है। पकिस्तान का इस लिस्ट में आखिरी से दूसरा नंबर है वहीं ईराक आखिरी से तीसरे रैंक पर है।
उत्तर कोरिया बना रहा है जैविक हथियार, कई देशों के उड़े होश
यहाँ देखें पूरी लिस्ट
शराब पीकर लोग अंग्रेजी क्यों बोलने लगते हैं? जानिए कारण
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y5svGC
Comments
Post a Comment