sss

; //]]>

पाकिस्तान में चीन के राजदूत की सुरक्षा की मांग, चीन ने लिखा पत्र - Khabar NonStop

China

चीन ने पाकिस्तान में अपने नवनियुक्त राजदूत को आतंकी संगठन से मिली धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। खबरों के अनुसार चीनी दूतावास ने 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ईटीआईएम का एक सदस्य उसके राजदूत की हत्या करने के लिए पाकिस्तान घुस चुका है।

‘चीन के राजदूत को पाकिस्तान में मिली धमकी’

खबरों के अनुसार यह पत्र चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर योजना के अहम पिंग यिंग फी ने लिखा है। उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से चीनी राजदूत याओ जिंग और देश में कार्यरत अन्य चीनियों को सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है।

जापान में मध्यावधि चुनाव, शिंजो आबे की जीत की पूरी संभावना

चीन ने याओ जिंग को पाकिस्तान में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। वह अफगानिस्तान में चीन के राजदूत रह चुके हैं। याओ पाकिस्तान में सून वीडोंग का स्थान लेंगे। वीडोंग तीन साल तक पाकिस्तान में चीन के राजदूत रहे और हाल ही में स्वदेश लौट गए। पत्र में पिंग ने संबंधित आतंकवादी के पासपोर्ट का ब्योरा दिया है और तत्काल उसकी गिरफ्तारी और उसे चीनी दूतावास को सौंपने की मांग की है। आतंकवादी की पहचान अब्दुल वली के रूप में की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xeA6y5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop