मेरठः महंगा पड़ा युवक को स्टंट करना - Khabar NonStop
मेरठ। पुलिस की सख्ती के बावजूद स्टंटबाजों पर रोक नहीं लगा पा रही है, त्यौहारों के मौके पर शहर में युवक स्टंटबाजी ज्यादा करते हैं।
बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से लूटी चेन
इसके लिए पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है लेकिन मंगलवार रात केसरगंज में कुछ युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। इसी बीच देर रात बाइक पर स्टंट करते समय युवकों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। वहीं घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन बचे युवक वहां से भाग हो गए। आपको बता दें कि, केसरगंज के पास हापुड चुंगी के रहने वाले अजय और ईशान नाम के युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे, तभी अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों चोटिल हो गए।
दुल्हन की तरह सजा सेंट्रल मार्केट व सदर बाज़ार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hN9xcB
Comments
Post a Comment