आतिशबाजी में भीषण विस्फोट से माँ बेटी की हुई मौत - Khabar NonStop
अलीगढ़। थाना हरदुआगंज इलाके के कस्बा जलाली में आतिशबाजी में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक मकान धराशयी हो गया व माँ बेटी की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया गैंग रेप
आपको बता दें कि, कस्बा जलाली में रफीक पर आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है और आतिशबाजी बनाने का पुस्तैनी काम है। दीपावली के चलते रफीक ने काफी माल घर में स्टोर कर रखा था। लेकिन रफीक ने अपने गोदाम के स्थान पर घर में आतिशबाजी का भंडारण कर रखा था लेकिन रात्रि करीब 1 बजे अचानक आतिशबाजी में आग लग गयी और जोरदार धमाके के साथ मकान धराशयी होकर मलबे में बदल गया।
दफनाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस की तैनाती
वहीं जोरदार धमाके की आवाज से कस्बे के लोग दहल गये मलबे में दबकर रफीक की पत्नी अफसरी बेगम सहित तीन बेटी,बेटा, भाई की पत्नी और बेटा मलबे में दब गये। मौके पर पहुंची पुलिस और कस्बे के लोगों ने मलबे से सभी घायलों को बाहर निकला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा । जहां रफीक की पत्नी अफसरी बेगम,ओर बेटी तैयबा की मौत हो गयी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gATvTA
Comments
Post a Comment