कश्मीरी फिल्मकार जलालदीन बाबा साइंस फेस्टीवल के दौरान सम्मानित - Khabar NonStop
चेन्नई। कश्मीर हाल के समय में सिर्फ आतंकवाद को लेकर चर्चाओं में रहा है। लेकिन इन चर्चाओं में कहीं ना कहीं कश्मीर का टैलेंट नजरअंदाज हो रहा है। ऐसे ही एक टैलेंट को आज भारत सरकार ने चेन्नई में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल में सम्मानित किया।
बता दें कि कश्मीरी फिल्मकार जलालदीन बाबा को उनकी फिल्म Tulla Dowsing The Bull At Zoijila के लिए कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने सम्मानित किया। कश्मीरी फिल्मकार जलालदीन बाबा को चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
इस दौरान जब खबरनॉन स्टॉप के संवाददाता शाबिर अहमद भट्ट ने जलालदीन बाबा से उनकी फिल्म के बारे में बात की तो उन्होने बताया कि उनकी फिल्म कश्मीर के एक ऐसे बच्चे के बारे में है, जो बोल और सुन नहीं सकता। लेकिन अपने टैलेंट के बूते वह तकनीक का काफी अच्छा जानकार है। इस तरह जलालदीन बाबा की यह फिल्म इस बच्चे की इर्द गिर्द बुनी गई एक शानदार फिल्म है।
जब जलालदीन बाबा से कश्मीर में फिल्मों के माहौल के बारे में बात की गई तो जलालदीन का दर्द छलका और उन्होंने बताया कि कश्मीर में फिल्मों के विकास के लिए बहुत ही कम काम हुआ है। कश्मीर में आज तक एक स्टूडियों का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे कश्मीर की प्रतिभाओं को कोई मंच नहीं मिल पा रहा है। जलालदीन बाबा ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि कश्मीर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को स्कॉलरशिप आदि की शुरुआत करनी चाहिए, ताकि कश्मीरी युवा कला के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित हो।
बता दें कि चेन्नई में Saving The Saviour फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि यह फिल्म कश्मीर के लड़के बिलाल की सच्ची कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से बिलाल पिछले कई सालों से अपने दम पर वूलर झील को साफ करने में जुटा है। बता दें कि पीएम मोदी भी बिलाल की तारीफ कर चुके हैं। वहीं चेन्नई में भी Saving The Saviour फिल्म की तारीफ हुई और सभी लोगों ने बिलाल के काम को भी जबरदस्त तरीके से सराहा।
इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल का पूरा कार्यक्रम खबरनॉन स्टॉप के संवाददाता शाबिर अहमद भट्ट ने कवर किया और उन्हे बाकायदा साइंस फेस्टीवल की पीआईबी द्वारा सलेक्ट किया गया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKGx04
Comments
Post a Comment