इस शो से निकाले गए गौरव से बने गौरी अरोड़ा - Khabar NonStop
सेक्स चेंज करवाकर गौरव से बने गौरी अरोड़ा टीवी रियल्टी शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से एलिमिनेट हो गए हैं। इसके पीछे वजह है उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन। दरअसल गौरी के शरीर में अब भी रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया है।
बिग बॉसः अर्शी के मैनेजर ने प्रियांक पर दर्ज कराया एफआईआर
शो के मेकर्स का मानना है कि फिलहाल गौरी के लिए शो से दूर रहना ही सही होगा, क्योंकि अब भी उनका शरीर सेक्स चेंज ऑपरेशन से रिकवर हो रहा है। किसी भी तरह का शारीरिक दबाव उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। शो के दौरान गौरी ने खुद ही जजेस को बताया था कि इतना बड़ा फैसला करना उनके लिए काफी मुश्किल था। शो के दौरान कई तरह के टास्क करने में भी उन्हें दिक्कत आ रही है। इसी को देखते हुए जजेस ने उन्हें शो से अलग करने का फैसला किया है।
Bigg Boss: घर में प्रियांक की वापसी, कुछ खुश तो कुछ नखुश
वैसे जब इस रियल्टी शो में उनसे सेक्स चेंज कराने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, एक औरत होना किसी वरदान से कम नहीं है, मैंने खुद को यही गिफ्ट दिया है। तीन साल पहले मैं एक पुरुष मॉडल था। मैं पुरुषों की मैग्जीन केकवर पेज पर था। फिर मैंने एमटीवी के साथ एक शो किया। मेरे आठ पैक एब्स थे। 16 इंच बायसेप्स थे। मैं एक फिट मॉडल था। मगर अब मेरा विकास एक औरत के तौर पर हो रहा है और मुझे ये काफी पसंद है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lpFzRf
Comments
Post a Comment