इस अनोखी घटना से खुलेगा ब्रह्मांड के निर्माण का रहस्य - Khabar NonStop
वाशिंगटन। दुनिया की उत्पत्ति और ब्रह्मांड के निर्माण जैसे रहस्यों पर से जल्द ही पर्दा उठ सकता है। हाल ही में एक संकेत मिला है कि ब्रह्मांड के भीतर दो न्यूट्रॉन तारों के बीच एक बड़ी टक्कर हुई है। इस टक्कर से वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्य को उजागर करने में मदद मिल सकती है।
भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक की 70 साल पुरानी भविष्यवाणी हुई सच
अगस्त में हुई थी घटना, वैज्ञानिकों ने दी प्रतिक्रिया
ब्रह्मांड के भीतर दो न्यूट्रॉन तारों के बीच एक बड़ी टक्कर होने का संकेत दूरबीनों में कैद था। खगोल वैज्ञानिकों को यह संकेत अगस्त में मिला था। इस बात का खुलासा सोमवार (16 अक्टूबर) को हुआ है। जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिकों को मिले संकेत से यह पता चला है कि दो न्यूट्रॉन तारों के बीच काफी पहले टक्कर हुई थी। इस घटना के बाद दुनिया भर के खगोलविदों ने इस संकेत पर तेजी से प्रतिक्रिया दी।
वनस्पति वैज्ञानिकों ने की नई प्रजाति की खोज, नाम होगा ‘ड्रायपिटिस कलामी’
‘ब्रह्मांड में पटाखों का भव्य प्रदर्शन’
ब्रह्मांड के भीतर दो न्यूट्रॉन तारों के बीच हुई इस टक्कर को कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डेविड एच रिट्ज ने ‘ब्रह्मांड में पटाखों का भव्य प्रदर्शन’ नाम दिया। टक्कर से पैदा हुए प्रकाश और निकली ऊर्जा ने वैज्ञानिकों को इसकी व्याख्या करने में मदद की कि किस प्रकार गामा किरणों का विस्फोट होता है और किस तेजी से ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है तथा प्लेटिनम और सोने जैसे भारी तत्व कहां से आए।
अंटार्कटिका की गर्म गुफाओं में मिल सकती है एक दुनिया
यह एक अद्भुत घटना
यह एक अद्भुत घटना है इससे पहले हम पता नहीं कर पाए कि गुरुत्वाकर्षण लहरें कहाँ से आ रही हैं। इस घटना से ब्रम्हांड के कई राज खुल सकते हैं। एलआईजीओ के प्रवक्ता डेविड शोमेकर ने कहा, “यह तुरंत हमें दिखाई दिया कि स्रोत न्यूट्रॉन सितारे होने की संभावना है, हम जो उम्मीद कर रहे थे और जो विश्व देखने की उम्मीद कर रहे थे, हम भी देखेंगे।”
नासा, मंगल के आर्टिफिशियल वातावरण से बाहर निकले वैज्ञानिक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKJJnk
Comments
Post a Comment