सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, छावनी में तब्दील हुआ कचहरी परिसर - Khabar NonStop
मेरठ-सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच नगर निकाय चुनाव के पहले चरण को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 6 नवंबर तक चलेगी। इस पूरी प्रक्रिया पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निगाह बनाए हुए हैं। नामांकन के लिए नगर निगम के 90 वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में बनाए गए सभी 18 नामांकन स्थलों के आसपास बेरीकेटिंग कर दी गई और हर आने-जाने वाले को पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। बता दें कि, सूबे में नगर निकाय चुनाव 22, 26 और 29 नवंबर को होना है। मेरठ में चुनाव पहले चरण में होना है और इसके लिए नामांकन के बाद 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी और 9 नवंबर को नाम वापसी होगी और 10 नवंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। ये भी बता दें कि मतदान के लिए जिले के विभिन्न निकायों के 316 वार्डों में 510 मतदान केंद्र और 1371 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिसमें नगर निगम के 11 लाख 22 हजार 345 और जिले में 14 लाख 31 हजार 564 कुल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कार्यक्रम घोषित, स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर
चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
नगर निकाय चुनाव के लिए हो रहे नांमाकन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही नामांकन स्थल पर हथियार लेकर आना पूरी तरह से वर्जित है। एसएसपी मंजिल सैनी ने साफ कर दिया है कि, नामाकंन स्थल पर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निकाय चुनाव जीतने का दावा: सिद्धार्थ नाथ सिंह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybP10n
Comments
Post a Comment