जिले के अधिकारियों ने बच्चों को दिया गिफ्ट, खिले चेहरे - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। जनपद में चिन्हित 20 मॉडल प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को पुस्तक, नोटबुक एवं अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर की पहल पर डीएम कॉलोनी में स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित तीन दिवसीय बुक डोनेट कैम्प का आज जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी0 ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों द्वारा स्वेच्छा से स्कूली बच्चों के लिए नोट बुक, क्लर्स, पेंसिल, रबर, पानी की बोतल, नई एवं पुरानी पुस्तकें, स्वेटर-जर्सी, खेलकूद का सामान डोनेट किया गया।
5 बदमाश गिरफ्तार कार सहित अवैध अस्लाह बरामद
जिले के अधिकारियों ने बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने अपने व्यक्तिगत रूप से स्कूली बच्चों के लिए स्मार्ट बोर्ड, ग्लोब एवं पुस्तकें दान की, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा भी पुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सामग्री डोनेट की। लायन्श क्लब बुलन्दशहर द्वारा पुस्तकें, नोटबुक, स्कूली बैग क्लब के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं सचिव अनिल अग्रवाल एवं पदाधिकारियों सहित डोनेट की गई। इस संस्था द्वारा 100 स्कूली बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री डोनेट की गई। इस मौके पर एडवोकेट, बच्चों एवं अनेक गृहणियों द्वारा भी पुस्तकें एवं कॉपियां डोनेट की गई।
यहां मिल जाती है सस्ती चोरी की बाइक, हुआ भांडाफोड़
डीएम ने की मुख्य विकास अधिकारी की तारीफ
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कैम्प का उद्देश्य जनपद में चिन्हित 20 मॉडल प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को डोनेट कैम्प में प्राप्त पुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि स्कूली बच्चों के लिए अधिक से अधिक पाठ्य सामग्री सहित खेलकूद का सामान विशेष रूप से डोनेट किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि मॉडल स्कूलों के पश्चात प्राप्त सामग्री का वितरण अन्य प्राथमिक विद्यालयों में किया जायेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी की इस सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह कैम्प तीन दिन के पश्चात प्रत्येक कार्यालय में डोनेट बाक्स स्थापित किये जायेंगे जिसमें स्वेच्छा से कोई भी व्यक्ति यह सामग्री डोनेट कर सकते है।
प्रेमिका की चाल उसी पर पड़ी भारी, प्रेमी गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने लोगों से की अपील
जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड आवश्यक रूप से डोनेट किया जाये। जिलाधिकारी ने उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की है कि इन मॉडल विद्यालयों में प्रोजेक्टर भी उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया जायेगा, अतः अपने सामथ्र्य के अनुसार प्रोजेक्टर भी डोनेट किये जा सकते है। इस मौके पर दोनों प्रशिक्षु आईएएस पुलकित गर्ग, अरविन्द सिंह, बीएसए, डीआईओएस, डीडीओ, पीडी, पीओ डूडा, एडीएम ई0 एवं अधिवक्तागण तथा अन्य स्कूली बच्चे डोनर के रूप में उपस्थित रहे।
किसानों की समस्याओं पर भड़की भाकियू
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yridgS
Comments
Post a Comment