आपका भी पार्टनर नहीं भूल पा रहा पुराना रिश्ता - Khabar NonStop
लोग नए रिश्ते तो बना लेते हैं लेकिन अपने पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाते हैं। नए रिश्ते में आने के बाद भी वह अपने पुराने साथी से ही प्यार करते रहते हैं। कुछ ऐसी आदत होती है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि क्या आपका साथी अभी भी अपने एक्स से प्यार करता है।
हमेशा रहे चौकन्ना
अगर आपका पार्टनर अपने पुराने साथी पर ऑनलाइन नजर रखता है तो सावधान बर्ते। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि जानना चाहते हैं कि दूसरे व्यक्ति के जीवन में क्या चल रहा है, ये अच्छी निशानी नहीं है।
डेट से पहले लड़कियां क्यों करती हैं ये काम
पास्ट के बारें में न करें बात
कुछ लोगों की आदत होती हैं की वो अपने पास्ट की बात करना कभी बंद नहीं करते हैं।तो वहीं कुछ लोगों को ये पसंद ही नहीं है। लेकिन प्रिवेसी रखने और हद से ज्यादा बातें छिपाने में फर्क है। अगर आपका साथी उसके पुराने प्यार का टॉपिक आते ही असहज हो जाए या इस टॉपिक पर बात न करना चाहे तो सतर्क होने की जरूरत है।
इमोशन सपोर्ट नहीं है
आपको अपने साथी से इमोशनल सपॉर्ट नहीं मिल रहा और वह आपको समझते ही नहीं! अगर आपका साथी शारीरिक रूप से मौजूद है और भावनात्मक रूप से आपसे दूरी है तो आपको इस बारे में सोचने की जरूरत है कि आपकी पीठ पीछे क्या चल रहा है।
फ्लर्ट करना जब बन जाता है यौन शोषण
कभी न करें तुलना
तुलना किसी को पसंद नहीं आती, स्थिति तब और खराब हो जाती है जब आपका साथी आपकी तुलना अपने एक्स से करे। कुछ लोग ऐसा जानबूझकर नहीं करते लेकिन अगर उनके मन में पुराने साथी के लिए भावनाएं हैं तो ये बात बार-बार सामने आ सकती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gHDx9N
Comments
Post a Comment