sss

; //]]>

राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर उतरीं सीएम रुपानी की पत्नी - Khabar NonStop

vijay rupani अहमदाबाद। राहुल गांधी गुजरात में आक्रामक तरीके से प्रचार कर रहे हैं। वे अपने भाषण के जरिए लगातार बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। जनता के साथ उनका संपर्क लगातार बढ़ रहा है और सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पूरी तरह से छा चुके हैं। बीजेपी के लिए राहुल गांधी के आरोपों पर सफाई देना भारी पड़ रहा है।

चुनाव से पहले नौकरी और सब्सिडी का तोहफा

आनंदीबेन पटेल ने भी बयान का विरोध किया

कल राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस महिला विरोधी है। क्या आपने महिलाओं को शॉर्ट्स में संघ की शाखाओं में देखा है ? दरअसल बीजेपी और आरएसएस नहीं चाहती है कि महिलाओं को बराबर हक मिले। राहुल गांधी के इस बयान पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गया। राहुल गांधी के इस बयान पर गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा था कि यह गुजरात की महिलाओं का अपमान हैं।

आदिवासियों संग थिरके राहुल गांधी, देखें वीडियो

विजय रुपानी की पत्नी विरोध में उतरीं

राहुल गांधी के बयान के विरोध में अब बीजेपी ने वर्तमान सीएम विजय रुपानी की पत्नी अंजलि रुपानी को मैदान में उतारा। अंजलि रुपानी प्रचार कर रही है कि राहुल गांधी ने गुजरात की महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस कह रही है कि राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण और समान अधिकार की बात की है। आरएसएस में कोई महिलाएं नहीं हैं। भाजपा को महिला सशक्तिकरण की बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी सोच महिला विरोधी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hB7sk3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop