फिल्म अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बच्चों को किया सम्मानित - Khabar NonStop
मऊ जिले में प्राथमिक विद्यालय में मिट्टी खडंजा व गांव के सुन्दिकरण के लिए पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों और गांव के लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए सभी को योगा के बारे में बताया साथ ही बेटी बचाव के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित
दरअसल, मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक में भारत जानो विषय पर स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकत्री अनु अग्रवाल रहीं। जिसमें गांव के सुन्दिक्रण के लिए लोकार्पण कर बच्चों के साथ एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके स्वरुप योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के कुल 23 टीमोंने भाग लिया। इसमें सीनियर टीम में दयानंद इंटर कालेज, अमृत पब्लिक स्कूल द्वितीय व तत्वबोध हाईस्कूल ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर में सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रथम, चंद्र पब्लिक स्कूल द्वितीय व लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन निर्मल जोशी ने किया। प्रथम पुरस्कार विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार 5100 सौ रुपए व ट्राफी राष्ट्रीय गीत प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी विजेता टीमों को मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने कहा कि वैसे तो हर कोई अपना जीवन जीता है पर उसमें से कुछ समय निकालकर गरीब असहाय लोगों की सेवा जरूर करनी चाहिए। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को ऐसे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही गांव की महिलाओं को बेटी बचाव अभियान के तहत जागरूक भी किया।
सीएम योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gJLhZt
Comments
Post a Comment