sss

; //]]>

अपने खास दिन पर जरुर बनाएं नारियल का हलवा - Khabar NonStop

coconut halwaकुछ मीठा खाना हो तो आपके लिए अब एक और बेस्ट ऑप्शन है नारियल का हलवा। जब काफी लोग घर पर आए हो तो उन्हें इसका स्वाद जरुर चखाएं, क्योंकि वो इस स्वाद भूल नहीं पाएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए नारियल का हलवा।

क्या आपने खाया है कुंदरू का अचार?

सामग्री

1 कप बारीक घिसा नारियल, 1/4 कप काजू, 1/4 कप बादाम, 1/2 कप शक्‍कर, 1/2 कप पानी, थोड़े से केसर 5 चम्‍मच गरम दूध में भिगोया हुआ, 4 चम्‍मच घी।

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप गरम पानी में काजू और बादाम को कुछ देर के लिये भिगोएं, ताकि बादाम का छिलका आसानी से निकल जाए और काजू मुलायम हो जाएं। उसके बाद काजू, बादाम और घिसे नारियल को थोड़े सा पानी मिला कर पीस कर पेस्‍ट बना लें। कढाई में शक्‍कर और पानी मिला कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब यह घोल गाढा हो जाए तब उसमें पिसा नारियल और काजू वाला पेस्‍ट मिलाएं। अब इसमें केसर वाला घोल मिलाएं। ऊपर से घी डालें और लगातार चलाते रहें। फिर आंच बंद कर दें और एक बार चला कर इसे गरमा गरम परोसें।

इस दिवाली बनाए काजू खोया बेसन के लड्डू



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lbn3fk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop