sss

; //]]>

अपनी इस लड़ाई पर किताब लिखेंगी पूजा भट्ट ? - Khabar NonStop

pooja bhatt
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट शराब की लत से जूझने की अपनी जंग को किताब की शक्ल देंगी। उन्होंने बताया कि वह इस किताब की सह-लेखिका होंगी। इस किताब को पत्रकार रोशमिला भट्टाचार्य उनके साथ किताब लिखेंगी और यह पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी। खबर है कि यह किताब अगले साल रिलीज होगी।

शराब की लत में चूर नजर आयेंगी आलिया की बहन

इस बारे में पूजा भट्ट ने कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगी कि यह आत्मकथा नहीं है। 45 साल की उम्र में, मैं अपनी आत्मकथा लिखने के लिए बहुत छोटी हूं। जैसा कि फिल्मी अंदाज में कहते हैं ‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्त’, लेकिन मैं अपनी जर्नी के बारे में बात करके अपने जैसे और लोगों की मदद कर सकती हूं।’

pooja bhatt

अवसाद के मुद्दे पर ‘सड़क 2’ बनाने की तैयारी में हैं पूजा भट्ट

गौरतलब है कि पूजा पिछले 10 महीने से शराब की लत से दूर हैं। उन्होंने कहा, ‘यह आसान नहीं था लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं था। इसकी योजना नहीं थी, लेकिन हमने भाई दूज पर किताब की घोषणा की है जब पारंपरिक रूप से भारतीयों का एक हिस्सा नव वर्ष की शुरुआत करता है। मेरी सभी फिल्मों की तरह मेरी इस यात्रा का भी समर्थन करें।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zHoK7e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop