sss

; //]]>

इस एक्टर की एक्टिंग के कायल हैं शाहरुख़ खान - Khabar NonStop

shah rukh khan
मुंबई। बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान भी किसी एक्टर के फैन हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है और कहा है कि वह हमेशा से एक्टर अक्षय खन्ना की अभिनय क्षमताओं के प्रशंसक रहे हैं बता दें कि यश चोपड़ा की साल 1969 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में अक्षय खन्ना के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान, करण जौहर और रेणु रवि चोपड़ा ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

‘इत्तेफाक’ का गाना रिलीज, ‘रात बाकी’ का है रीमेक

वहीं शाहरुख खान ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्षय का अंदाजा नहीं है और यह फिल्म का सकारात्मक बिन्दु है। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि उनसे बेहतर कोई भी इस भूमिका नहीं निभा सकता था। फिल्म में सिद्धार्थ और सोनाक्षी ने अक्षय के चरित्र को खोल कर रख दिया है जिससे उनकी अभिनय क्षमता खुलकर सामने आई और उन्होंने पुलिस अधिकारी की जबरदस्त भूमिका अदा की है। ’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘वह हमेशा से ही अक्षय खन्ना और उनके अभिनय क्षमता के प्रशंसक रहे हैं। वह उनके काम के बड़े प्रशंसक हैं।’ फ़िलहाल आपको बता दें कि फिल्म ‘इत्तेफाक’ तीन नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। उम्मीद है फिल्म सुपरहिट साबित होगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gQSfz9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop