भूमि की कम लागत लगाये जाने से किसान हताश - Khabar NonStop
मऊ-वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग को फोरलेन के लिए किसानों की अधिकृत की जाने वाली भूमि की कम लागत लगाये जाने से किसान काफी हताश और परेशान हैं। किसानो की बेस कीमती भूमि जिसकी प्रकृति आवासीय व्यावासिक हो चुकी है उसके बावजूद राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारियों द्वारा भूमि की कीमत सामना कृषि की दर से लगाई गई है जिसके विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानो ने नाराज होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर चेतावनी दी कि अगर जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।
भाकियू ने की किसानों की समस्याओं पर चर्चा
दरअसल, वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग को फोरलेन के लिए किसानों की भूमि को अधिकृत की गई है, लेकिन महंगी भूमि का मुआवजा रेट कम लगने से किसानों की चिन्ता बढती जा रही है। किसानों की माने तो किसानों की बेशकीमती भूमि जिसकी प्रकृति आवासीय व्यावासिक हो चुकी है इसके बावजूद राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारियों द्वारा भूमि की कीमत सामान्य कृषि दर लगाई गई है। साथ ही अधिकारियों द्वारा भूमि की उचित कीमत लगाई जा रही है ऐसी स्तिथि में किसान मध्यस्ता वाद दाखिल किया था लेकिन मध्यस्ता वाद का निर्णय नहीं होने के कारण किसान अपनी कीमती भूमि की उचित कीमत के लिए अधिकारियो के यहाँ चक्कर लगा रहे हैं बल्कि अधिकारियो के मनमाने रवैये से अब सरकार की मंशा किसानो के हित की रक्षा करने की पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2haFkEX
Comments
Post a Comment