sss

; //]]>

मुख्यमंत्री ने दिया ‘बोनस तिहार’, किसान खुश - Khabar NonStop

 bonus tihar

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को बोनस प्रदान किया। डॉ रमन सिंह ने बुधवार को गरियाबंद में ‘बोनस तिहार’ मनाया। इस मौके पर उन्होनें सवा दो अरब रूपए के विकास कार्यों की सौगात भी किसानों को दी। बोनस पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।

दिव्यांग ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छामृत्यु, जानें पूरा मामला

तोहफा पाकर खुश हुए किसान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में लोगों के लिए बुधवार का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को बोनस दिया जिससे उनके चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने किसानों को दिवाली से पहले धान बोनस दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जिले के 49 हजार किसानों को 73 करोड़ रुपए का बोनस दिया।

छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध

सवा दो अरब रुपये का एक और तोहफा दिया

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जनपदवासियों को सवा दो अरब रूपए के विकास कार्यों का तोहफा दिया। उन्होनें बुधवार को 49 से भी ज्यादा विकास कार्यों की सौगात जिलेवासियों को दी। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं में से 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 73 करोड़ के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नए कलेक्टोरेट और जिला पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

गोमांस ले जा रहे युवकों की ग्रामीणों ने की कुटाई

‘योजनाओं ने स्थापित किया कीर्तिमान’

इस कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि गरियाबंद में उन्होनें असंभव काम को संभव किया है। उन्होनें कहा कि सवा दो अरब रूपए के विकास कार्य की घोषणा एक दिन में करना आसन नहीं है। डॉ सिंह ने कहा कि जनपद में तमाम योजनाओं ने कीर्तिमान स्थापित किया है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं जिले को दी हैं। गरियाबंद जिले में सभी योजनायें बखूबी चल रही हैं और किसान उनका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2018 तक जिले को शत-प्रतिशत विद्युतीकृत करने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kIn6im

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop