sss

; //]]>

चीन के राष्ट्रपति ‘शी जिनपिंग’ बने इतिहासपुरुष - Khabar NonStop

Xi Jinping

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं। बता दें कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने शी जिनपिंग को महान नेता माओत्से तुंग के बराबर दर्जा दिया है। इसके बाद अब शी जिनपिंग के विचार चीन के स्कूलों में भी पढ़ाए जाएंगे।

मिला दूसरा कार्यकाल

बता दें कि चीन की सत्ताधारी पार्टी सीपीसी की 19वीं कांग्रेस के समापन पर फैसला लिया गया कि शी जिनपिंग राष्ट्रपति के तौर पर दूसरा कार्यकाल भी पूरा करेंगे। बता दें कि शी जिनपिंग के विचारों को चीन के संविधान में जगह दी गई है और बाकायदा इसके लिए संविधान में संशोधन किया गया है। संविधान में विचारों को जगह मिलने के बाद शी जिनपिंग माओत्से तुंग और देंग शियोपिंग के बाद सिर्फ तीसरे नेता हैं, जिनके विचारों को नाम सहित संविधान में शामिल किया गया है।

चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा रही सरकार, ये भी है प्लान

Xi Jinping

चीन के सबसे शक्तिशाली नेता

शी जिनपिंग मौजूदा समय में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। वह राष्ट्रपति होने के साथ साथ चीनी सेना के प्रमुख और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के चीफ भी हैं। चीन में शी जिनपिंग के कार्यकाल को चीन के इतिहास का तीसरा अहम पड़ाव माना जा रहा है। इससे पहले दो अहम पड़ाव माओत्से तुंग और देंग शियोपिंग का कार्यकाल रहा है।

‘चीन के राजदूत को पाकिस्तान में मिली धमकी’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zOOAGH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop