sss

; //]]>

हार्टअटैक से बचना है तो खाएं केला - Khabar NonStop

Banana

आजकल हार्टअटैक की बीमारी आम हो गयी है। बढ़ते रक्तचाप से तो कभी किसी और वजह से हार्टअटैक की समस्या से कई जाने चली जाती हैं। हार्टअटैक से बचने के लिए लोग इलाज भी करवाते हैं और कई सावधानियां भी बरतते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप अगर अपनी डाइट में रोज एक केला या अमरूद शामिल करते हैं तो हार्टअटैक से बचाव कर सकते हैं। ये हम कह रहे नहीं बल्कि अभी हाल ही में हुए शोध में सामने आयी है।

दरअसल, अभी हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि रोज एक केला या अमरुद खाने से हार्टअटैक से बचाव किया जा सकता है। इस होड़ के मुताबिक केले में पोटैशियम पाया जाता है और पोटैशियम से युक्त खाना आपको हार्टअटैक से बचा सकता है क्योंकि पोटैशियम हार्ट में होने वाली नसों को ब्लॉक होने से रोकता है। आपको बता दें कि, दिल की बीमारी नसों का सख्त होने की वजह से ही होती है और पोटैशियम नसों को सख्त होने से रोकता है और नसों को लचीला रखता है। दिल में ‘आयोरटा’ नाम की नस होती है जिसके सख्त होने की वजह से हार्टअटैक की समस्या उत्पन्न होती है ऐसे में पोटैशियम इस नस को सख्त होने से रोक देता है और इसे लचीला रखता है। ये शोध अलाबामा की एक यूनिवर्सिटी ने चूहे पर किया था जिसमें पाया गया कि, जिस चूहे को कम मात्रा में पोटैशियम दिया गया उसमें नसों का सख्त होना ज्यादा देखा गया बजाय ज्यादा मात्रा में पोटैशियम खाना खाने वाले चूहे से।

तो देखा आपने कैसे केले और अमरुद में मौजूद पोटैशियम आपको हार्टअटैक जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। आज से ही खाना शुरू कर दें और दिल को स्वस्थ रखें।

ऐसे पायें हल्दी से उचित और अधिक लाभ



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yjFq6D

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop