भाजपा सरकार का केरल के लिए बड़ा ऐलान - Khabar NonStop
कोल्लम। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही केरल के विकास के लिए 60000 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर करेंगे। जन रक्षा रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने केरल की सीपीएम सरकार पर जमकर निशाना साधा।
‘सबका साथ, सबका विकास’
एक रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं करती और सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है। नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है। गडकरी ने कहा कि देश के बाकी हिस्से की तरह भाजपा सरकार केरल के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।
‘राईट’ और ‘लेफ्ट’ की लड़ाई में एक और कार्यकर्ता घायल
सीपीएम पर साधा निशाना
नितिन गडकरी ने सीपीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी की आगामी चुनावों में हार देख रहे हैं। कम्युनिस्ट सरकार पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चीन, रुस, हंगरी जैसे देशों में भी कम्युनिज्म दम तोड़ रहा है।
इस दलित युवक ने रचा इतिहास बना पुजारी
सीपीएम पर भाजपा के 120 कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि केरल के लोगों को इसका विरोध करना चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए बेहद नुकसानदायक है। आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों की बदौलत आज पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xI6xnO
Comments
Post a Comment