sss

; //]]>

हनी सिंह की बन सकती है बायोपिक, ये मिला है ऑफर - Khabar NonStop

Honey Singh
मुंबई। पंजाब से बॉलीवुड तक का अपना सफर तय करने वाले फेमस रैपर हनी सिंह पूरी दुनिया में फेमस हैं। फिर क्या बच्चे और क्या बड़े हर कोई उनके गानों को पसंद करता है। हालाँकि वह पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। खबर है कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि वह पिछले 2 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि उनके जीवन पर जल्द ही बुक लॉन्च हो सकती है। साथ ही साथ उनके जीवन पर फिल्म भी बन सकती है।

एक बार फिर नानी बनी हेमा मालिनी…

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पब्लिशर ने हनी सिंह को 25 करोड़ का ऑफर दिया है। यह पब्लिशर चाहते हैं कि हनी सिंह की जिंदगी पर बायोग्राफी लिखी जाए और इसके साथ उनके जीवन पर फिल्म भी बनाई जाए। हालांकि, इस बारे में हनी सिंह ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। फ़िलहाल वह इन दिनों के अपने लंबे ब्रेक के बाद कमबैक की तैयारी कर रहे हैं।

रिचा चड्ढा ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, कहा इस पर खुलकर बात हो

आपको बता दें कि हनी सिंह को ‘कॉकटेल’ फिल्म के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ से पहचान मिली और इसके बाद वह दिन पर दिन फेमस होते चले गए। यही कारण था कि बच्चों से लेकर बड़े सभी हनी सिंह को पसंद करने लगे। गौरतलब है कि हनी सिंह ने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yD5iLi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop