देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह - Khabar NonStop
दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देश के वैज्ञानिकों से प्रदूषणमुक्त पटाखों को बनाने का आग्रह किया है। केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देश के वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे पटाखों का निर्माण करें जिससे पर्यावरण प्रदूषित ना हो। उन्होनें कहा कि देश के वैज्ञानिकों को ऐसे पटाखों का निर्माण करना चाहिए जिससे लोग उत्साह के साथ दिवाली भी मन सकें और प्रदूषण भी न फैले। उन्होनें ये बात इंडिया गेट प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पर आयोजित मिनी मैराथन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
सीएम अरविंद केजरीवाल की चोरी हुई कार बरामद
पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर इंडिया गेट पर लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। मिनी मैराथन को केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन और डॉ महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। डॉ हर्षवर्धन ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ऐसे कार्यक्रमों के जरिये साकार होते हैं।
विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ ब्लाइंड वाक
डॉ महेश शर्मा ने लोगों से जागरुक रहने की अपील की
डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की जरुरत है। उन्होनें लोगों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक रहने की अपील की। डॉ शर्मा ने कहा कि बिना बेहतर पर्यावरण के हम बेहतर जीवन नहीं पा सकते। इस मिनी मैराथन में स्कूली बच्चे हाथों में ‘सांसें रही हैं थम, आओ पर्यावरण बचाएं हम सब’ ‘मिलकर करो विरोध, रोको पर्यावरण का दुरुपयोग’ ‘वृक्ष धरा के भूषण, दूर करें प्रदूषण’ और ‘हम सबका एक ही नारा, साफ सुथरा देश हमारा’ संदेश वाली तख्तियां लेकर दौड़ते नजर आए।
अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gm4MKv
Comments
Post a Comment