sss

; //]]>

विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ ब्लाइंड वाक - Khabar NonStop

World Vision Day

दिल्ली। विश्व दृष्टि दिवस के दिन दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटी बैंक के तत्वावधान में सक्षम संस्था के सहयोग से विश्व दृष्टि दिवस के दिन राजधानी में ब्लाइंड फोल्ड वॉक का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूक करना था। यह वॉक विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, हंसराज कॉलेज और विजय नगर मार्केट से शुरू होकर डीयू के आर्ट फैकल्टी पहुंची।

सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी मेयर के दफ्तर पर किया प्रदर्शन

दिव्यांग जनों ने किया वाक का नेतृत्व

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व दिव्यांग जनों ने किया। ब्लाइंड वाक में दिव्यांगों के पीछे कॉलेज के छात्र-छात्राएं आंख में पट्टी बांधकर चल रहे थे। इस यात्रा में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया। हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रमा ने ध्वज दिखाकर छात्रों को समाज की जागरूकता हेतु आहवाहन किया। हौसला ट्रस्ट के दिव्यांगों ने इसकी अगुआई की। इस अवसर पर रोटी बैंक के संचालक सुधीर बहरानी, अश्विनी चावला, नरेश मलिक, सक्षम संस्था के सदस्यों में ललित आनंद, गोपाल और आजाद संस्था के अंकित मित्तल मौजूद रहे। अष्ट्रावक संस्था के बच्चों ने भी इस वॉक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार भाटिया ने सभी से नेत्रदान हेतु शपथ और संकल्प पत्र भरवाये। कृषि विश्लेषक देवेंद्र शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yebBVv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop