बृजवासियों ने ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग, भक्ति रस में डूबे भक्त - Khabar NonStop
मथुरा। मथुरा को धर्म नगरी ऐसे ही नहीं कहा जाता यहाँ की बात ही कुछ निराली है। सभी बृजवासियों ने पूरे उत्साह के साथ ठाकुर जी और यमुना महारानी की पूजा की। लोगों ने पूरे बृज पर ठाकुर जी की कृपा बनी रहने और और सभी खुश रहने की दुआ मांगी।
पूरी दुनिया में यमराज का अकेला मंदिर, आज लोग करेंगे स्नान
लगाया गया छप्पनभोग
आज खंडेलवाल क्लब द्वारा मथुरा की जगह जगह होते हुए एक यात्रा निकाली गई यात्रा का भव्य स्वागत जगह-जगह लोगों ने किया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 आदमियों ने पुरुष एवं महिला एवं बच्चे भी शामिल हुए। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बैंड बाजों की धुन पर नाचते-गाते हुए यमुना महारानी को चुनरी पहनाई। यमुना मैया को चुनरी चढ़ाने के बाद छप्पन भोग लगाया।
योगी राज में भी यमुना का वही हाल, कब बदलेगी यमुना की सूरत?
कान्हा की नगरी में सब भक्ति रस में डूब जाते हैं
विगत कई वर्षों से खंडेलवाल क्लब छप्पन भोग का आयोजन करता चला रहा है। मान्यता है कि कार्तिक मास में यमुना मैया को चुनरी चढ़ाने से सभी काम पूर्ण होते हैं। इससे बृज मंडल पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। खंडेलवाल क्लब के विजय खंडेलवाल ने बताया ने बताया यह प्रोग्राम विगत कई बरसो से करते आ रहे हैं बड़े उत्साह से करते हैं। इस कार्यक्रम में भजन संध्या चुनरी मनोरथ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सभी को प्रसाद वितरण भी किया जाता है। कार्यक्रम में भजन के दौरान बच्चे महिलाएं आनंदित होकर झूमने लगती है क्योंकि यह भक्ति रस कान्हा की नगरी का है जहां हर कोई भक्ति रस में पूरी तरीके से डूब जाता है। अपने आप को बृज का होने पर हर बृज वासी गर्व भी महसूस करता है।
डिप्टी सीएम ने किया विद्या अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y2yWKh
Comments
Post a Comment