नगर निगम चुनाव में धांधली - Khabar NonStop
मथुरा। नगर निगम चुनाव में हो रही धांधली और एक लाख 65 हजार दलित और पिछड़ वर्ग की वोट काटे जाने के बाद आज भाजपा सरकार के विपक्ष मे बैठी कॉंग्रेस सपा बसपा और लोकदल ने एक साथ मिलकर भाजपा का विरोध करते हुये मथुरा के विधायक और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर लगाया है नगर निगम चुनाव में षणयंत्र के तहत लाखों लोगों के सम्बेधानीक अधिकारों के हनन का आरोप और कहा है की इस समय भाजपा अपनी हार को देखकर डरी हुयी है।
सरधना में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान
प्रशासन का दुरपयोग
इसी लिये प्रशासन का दुरपयोग कर एक लाख 65 हजार वोट वोटर लिस्ट में से काट दिये है। ताकि दलित सीट होने के कारण दलित और पिछड़ी जाती के ज्यादातर वोट काटे गये है ताकि वो बीजेपी के खिलाफ वोटिंग ना कर सके। हम सरकार और चुनाव आयोग से लिखित शिकायत भी करेंगे वही ये भी कहा की भाजपा के नेता और ऊर्जा मंत्री के घर पर ही वोटर लिस्ट बनाई जा रही है।
भूमि पर अवैध कब्जा और कब्रिस्तान बनाने का प्रयास
विपक्षी का विरोध
जिससे साफ जाहिर होता है की चुनाव को जैसे पहले मशीन के द्वारा जीता गया। वैसे ही अब वोट काटकर जीता जाय। मगर हम सब विपक्षी पार्टियां अब एक साथ होकर इसका विरोध करेंगे और माँग करते है की जिन भी अधिकारी ने ये काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो और हम सब विपक्षी पार्टी लाखों लोगों की महा पंचायत भी करेंगे जिसमे भाजपा के द्वारा की गइ साजिश को लोगों के सामने रखेंगे।
from Latest News in Hindi http://www.khabarnonstop.com/2017/10/26/the-case-of-rigging-in-municipal-elections/
Comments
Post a Comment