जम्मू से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार - Khabar NonStop
जम्मू। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने आज जम्मू के सुचेतगढ़ इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खबर के अनुसार, आज जम्मू के सुचेतगढ़ सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने तड़के सुबह सीमा पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बीएसएफ ने पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कश्मीरः गुस्साए ग्रामीणों ने 5 लाख के इनामी आतंकी को किया ढेर
बता दें कि हाल के समय में बीएसएफ द्वारा बॉर्डर पर बरती जा रही चौकसी का नतीजा है कि बीएसएफ कई आतंकी घुसपैठों को नाकाम कर चुकी है। आज पाकिस्तानी घुसपैठिए का पकड़ा जाना भी बीएसएफ की इस मुस्तैदी का नतीजा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytMUC8
Comments
Post a Comment